केदला मध्य पंचायत मुखिया का पुत्र लापता

घाटोटंाड़. केदला मध्य पंचायत की मुखिया आरती देवी का 13 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार तुरी 11 मई से लापता है. जानकारी के मुताबिक धनंजय कुमार तुरी 10 मई को इचाकडीह में मंडा मेला देखने गया था . 11 मई को मंडा देख कर देर से लौटा . जिसके कारण वह स्कूल नहीं जा सका . […]

घाटोटंाड़. केदला मध्य पंचायत की मुखिया आरती देवी का 13 वर्षीय पुत्र धनंजय कुमार तुरी 11 मई से लापता है. जानकारी के मुताबिक धनंजय कुमार तुरी 10 मई को इचाकडीह में मंडा मेला देखने गया था . 11 मई को मंडा देख कर देर से लौटा . जिसके कारण वह स्कूल नहीं जा सका . स्कूल नहीं जाने पर घर वाले उसको डांटा. गुस्से में धनंजय 11 मई को घर से फरार हो गया . कुछ लोगों ने बताया कि उसे दिन के तीन बजे रामगढ़ जाने वाली ट्रेकर में बैठ कर जाते देखा . 12 मई शाम तक वह घर नहीं लौटा . काफी खोजने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला .मामले कि लिखित सूचना स्थानीय वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस को दे दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >