रामगढ़ के पूर्व बीडीओ पर प्राथमिकी दर्ज

रामगढ़ : एसडीजेएम न्यायालय के आदेश पर रामगढ़ प्रखंड के पूर्व बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह के विरुद्ध भादवि की धारा 323, 383, 384,385, 500, 50/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वर्तमान में डॉ सिंह गुमला सदर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व बीडीओ डॉ […]

रामगढ़ : एसडीजेएम न्यायालय के आदेश पर रामगढ़ प्रखंड के पूर्व बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह के विरुद्ध भादवि की धारा 323, 383, 384,385, 500, 50/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

वर्तमान में डॉ सिंह गुमला सदर में प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व बीडीओ डॉ शिविर कुमार सिंह पर पर प्रखंड के डांडो गांव के जयदेव पाल ने रंगदारी मांगने व देने से इनकार करने पर मारपीट करने के मामले में 28 जुलाई 2014 में परिवाद दायर किया था. जिसके बाद एसडीजेएम न्यायालय ने रामगढ़ थाना को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था. न्यायालय के आदेश के नौ महीने बाद यह प्राथमिकी दर्ज हो सकी.

मामले में जयदेव पाल ने कहा था कि वह एसपी कॉलेज के बीए पार्ट 2 का छात्र है. इंदिरा आवास से संबंधित मामले में उन्हें बीडीओ ने फंसाने की धमकी देते हुए 30 हजार रुपये की मांग की थी और रुपये नहीं देने पर जिंदगी बरबाद कर देने की बात कही थी. उनके खिलाफ जयदेव जब प्राथमिकी दर्ज कराने रामगढ़ थाना गया था, तब थाना ने बीडीओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >