मगनपुर . गोला थाना क्षेत्र के रायपुरा निवासी शिबू महली ने भूमि विवाद को लेकर सोहन महली और लखी देवी पर मामला दर्ज कराया है. उधर गोंदिया गांव की चंचला देवी ने पति मुन्ना करमाली, सास सारो देवी व चाचा ससुर आदि लोगों पर दहेज प्रताड़ना को लेकर मामला दर्ज कराया है.
इसके अलावा भुभई निवासी जितनारायण सिंह ने हरिपद बेदिया, ललन बेदिया, विनोद बेदिया, महेंद्र बेदिया पर रंगदारी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. इस संदर्भ में थाना प्रभारी बालकृष्ण भगत ने बताया कि इन घटनाओं को लेकर गोला थाना में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.
