शिविर में 236 बच्चों में फ्लोरोसिस की पुष्टि

शिविर में 236 बच्चों में फ्लोरोसिस की पुष्टि

रामगढ़. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, फूलसराय में गुरुवार को जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें सिविल सर्जन डॉ महालक्ष्मी प्रसाद व जिला नोडल पदाधिकारी डॉ तुलिका रानी मौजूद थे. शिविर में विद्यालय के पानी के सैंपल में फ्लोराइड की जांच की गयी. शिविर में जिला परामर्शी डॉ पल्लवी कौशल एवं गीतांजलि कुमारी ने 128 बच्चों की जांच की. इनमें 52 बच्चों में लक्षण पाने पर जांच की गयी. जांच में एलटी जीतेंद्र कुमार ने 36 बच्चों में फ्लोरोसिस की पुष्टि की. जांच के साथ-साथ फ्लोरोसिस बीमारी से संबंधित जानकारी भी बच्चों व विद्यालय के स्टाफ को दी गयी. डॉ पल्लवी कौशल ने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल जैसे संतरा, नींबू, आंवला व दूध से बने पदार्थ शामिल करने की सलाह दी. कहा कि रामगढ़ सदर अस्पताल में कोई भी व्यक्ति निःशुल्क पीने के पानी एवं मूत्र की जांच करा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >