भाजपा के पक्ष में हवा बह रही है : दीपक

गिद्दी(हजारीबाग). भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष दीपक झा ने कहा कि क्षेत्र की जनता कुमार महेश सिंह को विजयी प्रत्याशी के रूप में देखना चाह रही है. उन्होंने कहा कि उनकी जीत के लिए आजसू कार्यकर्ता काफी मेहनत कर रहे हैं. पूरे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में हवा बह रही है. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 30, 2014 6:01 PM

गिद्दी(हजारीबाग). भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष दीपक झा ने कहा कि क्षेत्र की जनता कुमार महेश सिंह को विजयी प्रत्याशी के रूप में देखना चाह रही है. उन्होंने कहा कि उनकी जीत के लिए आजसू कार्यकर्ता काफी मेहनत कर रहे हैं. पूरे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में हवा बह रही है. उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं से छह दिसंबर को हजारीबाग में आयोजित चुनाव सभा को सफल बनाने की अपील की.