बसकुदरा को पराजित कर रजरप्पा बना चैंपियन

फुटबॉल क्लब लाखोलातर रजरप्पा ने टुडू इलेवन बसकुदरा को पराजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली.

शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता

मैन ऑफ द मैच साधु, मैन ऑफ द सीरीज ठाकुर को दिया गया

गिद्दी. फुटबॉल क्लब लाखोलातर रजरप्पा ने टुडू इलेवन बसकुदरा को पराजित कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली. गिद्दी सी फुटबॉल मैदान में सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच फुटबॉल क्लब लाखोलातर रजरप्पा बनाम टुडू इलेवन बसकुदरा के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन लाखोलातर रजरप्पा की टीम ने रोमांचक मुकाबले में बसकुदरा की टीम को 1-0 से पराजित कर दिया. मैन ऑफ द मैच साधु मरांडी, बेस्ट गोलकीपर बुद्धेश्वर हांसदा, बेस्ट डिफेंडर गुमन सिंह, मैन ऑफ सीरीज ठाकुर किस्कू को दिया गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद किस्कू, अरगड्डा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार, प्रमुख दीपा देवी, उपप्रमुख सुमन देवी, गिद्दी थाना के रमेश हजाम, जिप सदस्य पिंकू देवी, पंसस किरण देवी, आयोजन समिति के संरक्षक राजेश टुडू ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया. इस मौके पर झामुमो नेता विनोद किस्कू ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है. अरगड्डा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार ने कहा कि प्रतियोगिता पूरी तरह से सफल रही. प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष ललन बेसरा, सचिव बबलू मांझी, सुरेश मांझी, लालदेव मांझी, प्रेम बेसरा, शिवजी बेसरा, बहाराम सोरेन, रमेश बेसरा, सुरेश हांसदा, दिलीप सोरेन, कालीदास मांझी, आनंद टुडू, किशोर सोरेन, सूरज बेसरा, कृष्णा मरांडी, प्रेम टुडू, राकेश सोरेन, प्रमोद, मनीष, राजेश, संजीत, राहुल, अनिल, रोहित, संजय, रविकांत, नरेश का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >