20 मई की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय

20 मई की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय

गिद्दी. कोल माइंस वर्कर्स यूनियन (एक्टू) की केंद्रीय कमेटी की बैठक सोमवार को सिरका में हुई. इसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने की. बैठक में 20 मई को आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर चर्चा की गयी. इसे सफल बनाने पर बल दिया गया. बैठक में बताया गया कि नये श्रम कानून को बिना शर्त वापस करने को लेकर हड़ताल की जा रही है. इस हड़ताल को 100 से भी अधिक किसान संगठनों ने समर्थन देने का निर्णय लिया है. बैठक में मई दिवस मनाने तथा एक मई से लेकर 19 मई तक मजदूरों के बीच हड़ताल को लेकर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. यूनियन के महासचिव शुभेंदु सेन ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने व राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बैजनाथ मिस्त्री, सचिव कृष्णा सिंह, जगरनाथ उरांव, कार्तिक मुखर्जी, बालगोविंद मंडल, महादेव मांझी, शिवशंकर उरांव, रसका हेंब्रम, बिजेंद्र प्रसाद, वंशी बेदिया, नकुलदेव सिंह, काशीनाथ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >