प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान जोरों पर

रामगढ़ : नगर परिषद क्षेत्र के अरगड्डा में भाजपा द्वारा आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा ने शुक्रवार को अरगड्डा के सुभाष नगर में मिलन समारोह का आयोजन किया. मिलन समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने की. संचालन जिला महामंत्री रंजीत […]

रामगढ़ : नगर परिषद क्षेत्र के अरगड्डा में भाजपा द्वारा आयोजित मिलन समारोह में सैकड़ों की संख्या में लोग विभिन्न दलों को छोड़ भाजपा में शामिल हो गये. भाजपा ने शुक्रवार को अरगड्डा के सुभाष नगर में मिलन समारोह का आयोजन किया. मिलन समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने की. संचालन जिला महामंत्री रंजीत पांडेय ने किया. समारोह में जिला महामंत्री रंजीत पांडेय के नेतृत्व में आजसू पार्टी को छोड़ कर आये सैकड़ों नेता व कार्यकर्ताओं को भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी.

भाजपा प्रत्याशी रणंजय कुमार उर्फ कुण्टू बाबू सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे. आजसू पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले में गणेश सिंह, संदीप सिंह, कुंदन सिन्हा, पंकज झा, दीपक पासवान, सनी शर्मा, हनी सिंह, राहुल गुप्ता, विशाल कुमार, सुधांशु सिंह, राजेश यादव, अभय सिंह, निर्भय सिंह शामिल थे.
नगर परिषद क्षेत्र में किया तूफा��ी दौरा : भारतीय जनता पार्टी के रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू का तूफानी दौरा शुक्रवार को नगर परिषद क्षेत्र के मरार, चतुर्वेदी कॉलोनी, अरगड्डा बाजार, चौहान मोहल्ला, नीचे धौड़ा, इंदिरा चौक, एमपी आई कॉलोनी, माइंस कॉलोनी, सुभाष नगर, जीपी कैंप का दौरा कर जनता से मुलाकात कर भाजपा को वोट देने की अपील की.
इस अवसर पर चंद्रशेखर चौधरी, रंजीत पांडे, प्रो संजय सिंह, नारायण चंद्र भौमिक, राजू चतुर्वेदी, उमेश प्रसाद, आनंद बेदिया, दिवाकर प्रसाद सिंह, संतराज पासवान, दीपक कुमार, रामप्रसाद मलिक, भीम सिंह चौहान, राम लखन प्रसाद गुप्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >