रात में काम करने से डर रहे हैं स्वास्थ्यकर्मी

गोला : गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों रात में काम करने से स्वास्थ्यकर्मी डर रहे हैं. बताया जाता है कि यहां के चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रेम कुमार का 28 मई की रात में रांची में निधन हो गया था. इसके बाद यहां अफवाह फैली है कि डॉ प्रेम कुमार की आत्मा यहां […]

गोला : गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों रात में काम करने से स्वास्थ्यकर्मी डर रहे हैं. बताया जाता है कि यहां के चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रेम कुमार का 28 मई की रात में रांची में निधन हो गया था. इसके बाद यहां अफवाह फैली है कि डॉ प्रेम कुमार की आत्मा यहां भटक रही है. पिछले दिन एक महिला स्वास्थ्यकर्मी के डरने की बात सामने आयी है.

एएनएम ने अपने स्टॉफ का नाम लेकर बात करने लगी और अपने चेंबर की चाबी लाकर खोलने को कहा. यहां मौजूद सभी कर्मियों से हालचाल भी पूछा. रात लगभग एक बजे तक यह सिलसिला चलता रहा. फिर अचानक वह दौड़ कर बाहर चली गयी और गिर गयी. इसके बाद वह सामान्य हो गयी. उधर, इससे पूर्व भी एक एएनएम डर गयी थी.

चर्चा है कि महिला का डिलिवरी कराने पहुंचा एक अभिभावक भी डर गया था. हालांकि लोगों का कहना है कि इस तरह की बातें अफवाह है. उधर, चिकित्सा प्रभारी डॉ शशि प्रभा ने बताया कि यह सिर्फ अफवाह है. इस पर ध्यान देने की कोई आवश्यकता नहीं है. डॉ प्रेम कुमार कुशल व्यवहार के व्यक्ति थे. उनका सभी के साथ अच्छा लगाव था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >