होन्हे के दो छात्रों का राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा में चयन, हर्ष

ईद के दिन परीक्षा परिणाम आने से परिजनों की खुशी बढ़ी अबुजर के पिता मो अयूब हैं कपड़ा व्यवसायी दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होन्हे गांव के दो छात्र मो अबुजर व अबु बकर का राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है. इनके चयन से परिजनों में हर्ष है. दुलमी प्रखंड क्षेत्र […]

ईद के दिन परीक्षा परिणाम आने से परिजनों की खुशी बढ़ी

अबुजर के पिता मो अयूब हैं कपड़ा व्यवसायी
दुलमी : दुलमी प्रखंड क्षेत्र के होन्हे गांव के दो छात्र मो अबुजर व अबु बकर का राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में चयन हुआ है. इनके चयन से परिजनों में हर्ष है. दुलमी प्रखंड क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है. जानकारी के अनुसार, मो अबुजर के पिता मो अयूब अंसारी कपड़ा व्यवसायी हैं. छात्र अबुजर की प्रारंभिक शिक्षा सर्वोदय निकेतन कुजू से हुई है.
उन्होंने इंटर की पढ़ाई चितरपुर इंटर कॉलेज से पूरी की है. छात्र अबु बकर के पिता मनोव्वर आलम दिल्ली यूनिवर्सिटी में भारतीय प्रबंधन संस्थान में विभागाध्यक्ष एवं ग्लोबल मीडिया जर्नल के इंडियन चैप्टर के संपादक हैं. इसकी शिक्षा दीक्षा दिल्ली में हुई है. राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा में अबु बकर पूरे देश में 300वां रैंक प्राप्त किया है.
दोनों छात्रों के चयन पर डॉ खुर्शीद आलम, असगर अली, तोएब अंसारी, मुखिया सुनीता देवी, प्रधानाध्यापक राजनंदन महतो, गंगाधर महतो, मानिक राम महतो, अकबर अली, मुजीब आलम, हाफीज आलम ने बधाई दी है. बताते चले कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का नामांकन मेडिकल व इंजीनियरिंग में होती है.
ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अब प्रतिभा की कमी नहीं : ईद के दिन परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्र अबु बकर व मो अबुजर के परिजनों को दोहरी खुशी मिली है. इनका कहना था कि पर्व की खुशी अलग थी और इनका परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी दोगुनी हो गयी. छात्रों के कठिन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल हुई है. अबु बकर के पिता श्री आलम ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में अब प्रतिभा की कमी नहीं है. सही मार्गदर्शन मिलने से छात्रों को सही प्लेटफॉर्म मिलता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.