महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा की

गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी, गिद्दी सी, रैलीगढ़ा, वाशरी कॉलोनी, डाड़ी, कनकी, होसिर, रिकवा, चुंबा सहित आस-पास के कई अन्य गांव में सोमवार को महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की. पुजारी मनोज पांडेय, मुरलीधर पांडेय, बबलू पांडेय ने महिलाओं को सावित्री सत्यवान की कथा सुनायी. साथ ही परंपरागत ढ़ंग से वट वृक्ष में महिलाओं […]

गिद्दी (हजारीबाग) : गिद्दी, गिद्दी सी, रैलीगढ़ा, वाशरी कॉलोनी, डाड़ी, कनकी, होसिर, रिकवा, चुंबा सहित आस-पास के कई अन्य गांव में सोमवार को महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की.

पुजारी मनोज पांडेय, मुरलीधर पांडेय, बबलू पांडेय ने महिलाओं को सावित्री सत्यवान की कथा सुनायी. साथ ही परंपरागत ढ़ंग से वट वृक्ष में महिलाओं ने परिक्रमा कर रक्षा सूत्र व पूजन का कार्य की. महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की. क्षेत्र के कई वट वृक्ष में महिलाओं की भीड़ देखी गयी. महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर पर्व की बधाई दी. इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >