12 मई को होनी है शादी, लापता है अनूप

शादी तय होने के बाद अनूप को मिली थी धमकी गोला : गोला थाना क्षेत्र के खरैयाटांड़ निवासी अनूप कुमार तीन मई से लापता है. इसकी शादी 12 मई को होनी है. अनूप का गोला प्रखंड के ही कमता बरवाटांड़ गांव की युवती से शादी तय हुई थी. युवक के परिजनों ने बताया कि शादी […]

शादी तय होने के बाद अनूप को मिली थी धमकी

गोला : गोला थाना क्षेत्र के खरैयाटांड़ निवासी अनूप कुमार तीन मई से लापता है. इसकी शादी 12 मई को होनी है. अनूप का गोला प्रखंड के ही कमता बरवाटांड़ गांव की युवती से शादी तय हुई थी. युवक के परिजनों ने बताया कि शादी तय होने के बाद किसी ने अनूप को फोन करके युवती से शादी नहीं करने की धमकी दी थी. इसके बाद एकाएक अनूप लापता हो गया है.
अब तक नहीं मिलने से घर के लोग चिंतित हैं. विवाह को लेकर संशय है. इस संदर्भ में युवक के पिता नरेश महतो ने गोला थाना में आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि तीन मई की शाम में अनूप घर से निकला था, लेकिन वह घर नहीं लौटा. युवक के परिजनों ने बताया कि अनूप की शादी कमता बरवाटांड़ में तय हुई है. शादी 12 मई को होनी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >