सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

वाहन चालक गोमिया बस्ती बोकारो निवासी संजीत कुमार सोनी व नयानगर बरकाकाना निवासी दीपांकर की माैत हो गयी रामगढ़ : रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग स्थित चुट्टूपालू घाटी में मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों की माैत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद घाटी में लगभग दो घंटे तक जाम लग गया. […]

वाहन चालक गोमिया बस्ती बोकारो निवासी संजीत कुमार सोनी व नयानगर बरकाकाना निवासी दीपांकर की माैत हो गयी

रामगढ़ : रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग स्थित चुट्टूपालू घाटी में मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में दो लोगों की माैत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद घाटी में लगभग दो घंटे तक जाम लग गया. बाद में पुलिस के सहयोग से यातायात दुरुस्त कराया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, रांची से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर वाहन (जेएच01सीडब्लू-1507) रामगढ़ की ओर आ रहा था. चुट्टूपालू घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर आगे-आगे चल रहे वाहन (डीएल1एम-7379) को पीछे से धक्का मार दिया. घटना के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गये.
घटना में वाहन चालक गोमिया बस्ती बोकारो निवासी संजीत कुमार सोनी (32 वर्ष) व नयानगर बरकाकाना निवासी दीपांकर चक्रवर्ती (28 वर्ष) की मौत हो गयी. दीपांकर रांची से रामगढ़ आ रहे वाहन से लिफ्ट लेकर रामगढ़ आ रहा था. पुलिस व एनएचएआइ के सहयोग से दोनों को सदर अस्पताल, रामगढ़ भेजा गया. सुबह दोनों शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >