मुरी : नाटक का मंचन

मुरी : ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से बालिका उच्च विद्यालय पतराहातु व आदर्श हाई स्कूल में चंदा पुकारे नामक नाटक का मंचन किया गया. नाटक के माध्यम से बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दिखाया गया और इन्हें जड़ से समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया. संस्था के प्रशिक्षण प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया […]

मुरी : ब्रेकथ्रू संस्था की ओर से बालिका उच्च विद्यालय पतराहातु व आदर्श हाई स्कूल में चंदा पुकारे नामक नाटक का मंचन किया गया. नाटक के माध्यम से बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दिखाया गया और इन्हें जड़ से समाप्त करने के लिए प्रेरित किया गया. संस्था के प्रशिक्षण प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह नाटक का मंचन किया जा रहा है.

इसका असर दिखने लगा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलाकार प्रीति कुमारी, दीपा कुमारी, मंटु कुमार, धीरेन कुमार महतो व मो निसार ने नाटक प्रस्तुत किया. मौके पर प्राचार्या रोमिला देवी, शशांक शेखर दुबे, संगीता देवी, अशोक साहू, सुरेंद्र सिंह, कृष्णा प्रमाणिक व गीता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >