मांगों की अनदेखी कर रही सरकार

चितरपुर : एकीकृत पारा शिक्षक संघ के तत्वावधान में पेयजल व स्वच्छता मंत्री सह स्थानीय विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी के सांडी स्थित आवास के समक्ष तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू हुई. पहले दिन जिला के पारा शिक्षक शामिल हुए. भूख हड़ताल कार्यक्रम में संघ के प्रदेश संयोजक विनोद बिहारी महतो ने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों […]

चितरपुर : एकीकृत पारा शिक्षक संघ के तत्वावधान में पेयजल व स्वच्छता मंत्री सह स्थानीय विधायक चंद्रप्रकाश चौधरी के सांडी स्थित आवास के समक्ष तीन दिवसीय भूख हड़ताल शुरू हुई. पहले दिन जिला के पारा शिक्षक शामिल हुए.
भूख हड़ताल कार्यक्रम में संघ के प्रदेश संयोजक विनोद बिहारी महतो ने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है. जब तक पारा शिक्षकों का स्थायीकरण नहीं किया जायेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
भूख हड़ताल में कृपाल महतो, विमलेश महतो, सुनील प्रसाद, संजय, मोहित मुंडा, मेहीलाल हांसदा, नंदू कुमार, कामेश्वर महतो, सिलोन भारती, नरेश दीवान, लालदेव रजक, अनिता देवी, बबीता प्रभाकर, सुनीता कुमारी, शकुंतला देवी, कमलेश महतो, ज्ञानी महतो, कपिल महतो, शंभु नारायण सिंह, अनिल कुमार रवि, होलिका कुमारी, जयमनी देवी, मालती कुमारी, रंजु कुमारी, ममता रानी पोद्दार, उमा देवी, बसंती देवी, विनोद बिहारी, ब्रजेश सिंह, दिनेश करमाली, ललिता कुमारी, प्रकाश बेदिया, हरि महतो, संजय कुमार, जयकरण महतो, योगेंद्र राम, आशीष कुमार, प्रकाश यादव, दिलेश्वर महतो, शिवचरण महतो, नारायन महतो, कंचन करमाली, अंबुज महथा, संजय पोद्दार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >