गिद्दी(हजारीबाग) : राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कस यूनियन की बैठक मंगलवार को क्षेत्रीय आवासीय कार्यालय में हुई. इसकी अध्यक्षता विशेश्वर ठाकुर ने की. संचालन जगदीशचंद्र बेदिया ने किया. बैठक में बताया गया कि 16 जनवरी को यूनियन की स्थापना दिवस तोपा में मनायी जायेगी.
इसकी तैयारी को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गयी. स्थापना दिवस समारोह में सीसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों से यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य सैकड़ों की संख्या में भाग लेंगे. बैठक में स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने की अपील की गयी. इस मौके पर केंद्रीय सचिव युगलकिशोर, प्रदीप प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष वीणा सिन्हा, इंद्रजीत, हरि करमाली सहित कई लोग उपस्थित थे.
