शिविर में 85 दिव्यांगों की शारीरिक जांच

रामगढ़ : उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय, रामगढ़ के सभागार में मंगलवार को दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए दो दिवसीय शारीरिक जांच शिविर का आयोजन किया गया. रामगढ़ बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में चयनित […]

रामगढ़ : उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय, रामगढ़ के सभागार में मंगलवार को दिव्यांगों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए दो दिवसीय शारीरिक जांच शिविर का आयोजन किया गया.
रामगढ़ बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर में चयनित दिव्यांगों को आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण प्रदान किया जायेगा. बुधवार को भी शिविर लगाया जायेगा. शिविर में किसी भी प्रखंड के दिव्यांग अपनी शारीरिक जांच करा सकते हैं. शिविर में प्रखंड के 85 दिव्यांगों ने निबंधन कराया. कृत्रिम अंग विशेषज्ञ चंद्रमौली पांडेय ने बताया कि शिविर में कई दिव्यांगों की जांच की गयी. शिविर में प्रह्लाद कुमार, निभारानी, अतहर अली माैजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >