हजारीबाग: दनुवा घाटी में अफीम तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 21 वर्षीय युवक घायल

बरही के दनुवा घाटी स्थित हथिया बाबा मंदिर के पास पुलिस और अफीम तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक युवक को गोली लगी है. पुलिस ने मौके से दो देसी पिस्टल और अफीम बरामद की है.

बरही: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र की दनुवा घाटी स्थित हथिया बाबा मंदिर के पास शनिवार को पुलिस और अफीम तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गयी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक युवक को गोली लग गयी. घायल युवक की पहचान गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के चापी निवासी 21 वर्षीय अजय कुमार सिंह के रूप में हुई है.

बताया गया कि अजय के पीठ में गोली लगी, जो पेट की ओर से निकल गयी. गंभीर रूप से घायल अजय को करीब 4:30 बजे एक निजी एंबुलेंस से बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस की निगरानी में 108 एंबुलेंस से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया. घायल के साथ चार पुलिसकर्मी भी रांची गये.

छापेमारी के दौरान तस्करों ने की फायरिंग

एसपी अमन कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि हथिया बाबा मंदिर के पास दो युवक मोटरसाइकिल के साथ अफीम की तस्करी के लिए खड़े हैं. सूचना के आधार पर चौपारण पुलिस ने वहां छापेमारी की.

पुलिस के पहुंचते ही एक कार से एक व्यक्ति वहां पहुंचा. इसी दौरान पुलिस को देखते ही तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक युवक को गोली लग गयी.

यह भी पढ़ें: OTP-पिन साझा किया तो खाली हो सकता है बैंक खाता! कोडरमा में ग्रामीणों को बैंक ने सिखाया साइबर ठगी से बचने का पाठ 

दो देसी पिस्टल और अफीम बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी पिस्टल और अफीम बरामद की है. पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के बाद अफीम तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गयी है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है और यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं. घायल युवक का रिम्स में इलाज कराया जा रहा है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: आदिवासी महाजुटान से पहले रांची में ट्रैफिक अलर्ट, 30 अगस्त को कई सड़कें रहेंगी बंद; जानें पार्किंग प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >