गोली लगने से युवक घायल, रिम्स रेफर

गोली लगने से युवक घायल, रिम्स रेफर

सतबरवा. पुराना बस स्टैंड के समीप आपसी विवाद के कारण गोली चलने से 18 वर्षीय रोहित सिंह घायल हो गया. बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया है. सतबरवा थाना के एसआइ प्रदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में भुक्तभोगी ने सतबरवा के विनय सिंह समेत छह लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिक के दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि घटना रविवार की रात्रि लगभग 10 बजे की है. घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है उसे जांघ में गोली लगी है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने बताया कि विनय सिंह व रोहित सिंह आपस में चाचा भतीजा का रिश्ता है. कुछ दिन पहले से दोनों में विवाद चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >