सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

हरिहरगंज के खाप कटैया निवासी बिट्टू कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. बाइक दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे गांव में शोक है.

प्रतिनिधि, हरिहरगंज : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के खाप कटैया मोहल्ला निवासी कृष्णा पासवान के 24 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना रविवार देर शाम की है. बताया जाता है कि बिट्टू कुमार बाइक से बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान अंबा थाना क्षेत्र के जीवा बिगहा गांव के समीप उसकी बाइक की सीधी टक्कर दूसरे वाहन से हो गयी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुहार अस्पताल रेफर किया गया. वहां भी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बनारस रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. शव घर पहुंचते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक का अंतिम संस्कार घाघरा-बटाने नदी तट पर किया गया. घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >