पलामू के जोरकट में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Palamu News: पलामू में युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक शनिवार शाम से लापता था. आक्रोशित परिजनों ने रेड़मा चौक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है.

पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव में रविवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक के शव देखा. शव के ऊपर कपड़ा नहीं था. शव मिलने की खबर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. 

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान विनीत तिवारी के रूप में की गई है. शनिवार की शाम करीब सात टहलने निकला. इसी दौरान विनित का अपरहण कर लिया गया. काफी समय तक घर नहीं लौटने के बाद पर परिजनों पुलिस को सूचना दी. सुबह जानकारी मिली की जोरकट के पास युवक का शव पड़ा हुआ है. जिसकी पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुयी. विनित जमीन के कारोबर से जुड़ा हुआ था. घटना का कारण आपसी रंजीश बताया जाता है. 

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पलामू एसपी कपील चौधरी और सदर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. फिलहाल पुलिस मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है. परिजनों ने शव के साथ रेड़मा चौक जाम कर दिया है. एसपी ने कहा कि अपराधी किसी भी स्थिति में नहीं बचेंगे. 

इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म

युवक का बिना कपड़ों के शव मिलने के कारण स्थानीय स्तर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या कुछ और. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे जोरकट इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है. 

इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग

इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >