अटल स्मृति सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 को लेकर कार्यशाला का आयोजन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के सफल संचालन एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर अटल स्मृति भवन सभागार में मंगलवार को बूथ स्तरीय बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया.

हेडिंग..लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक

प्रतिनिधि, नीलांबर-पीतांबरपुर

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के सफल संचालन एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर अटल स्मृति भवन सभागार में मंगलवार को बूथ स्तरीय बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, पांकी विधायक कुशवाहा डॉ शशिभूषण मेहता व भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बूथ स्तर पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नये मतदाताओं का नाम जोड़ने तथा त्रुटियों में सुधार एवं संगठनात्मक दायित्वों पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से भी अपनी जिम्मेवारी एवं दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया.

अपात्र नामों को हटाना महत्वपूर्ण कार्य है

पांकी विधायक डॉ मेहता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल करना तथा अपात्र नामों को हटाना महत्वपूर्ण कार्य है. उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया. प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता सूची के सत्यापन एवं जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें. कार्यक्रम के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर प्रशिक्षण एवं विचार-विमर्श किया गया.

मौके पर जिला महामंत्री विजय ठाकुर,जिला विधायक प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, प्रखंड प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा,बच्चन ठाकुर, जिला मंत्री लाला यादव, कमेश यादव, उदेश यादव, परमेश्वर साव, शंकर शुक्ला, चतुर्गुण राम, विश्वजीत सिंह,राकेश चंद्रवंशी,काशी विश्वकर्मा,अनुज चंद्रवंशी,कार्तिक सिंह,संतोष शुक्ला,प्रतिमा देवी,अहिल्या देवी,धर्मेंद्र मेहता,शंभू मेहता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >