डैम घूमने गई 22 साल की शिक्षिका ने पुल से गहरे पानी में लगाई छलांग, 2 घंटे बाद बरामद हुआ शव

नौडीहा बाजार के हाडियाही डैम में 22 वर्षीय शिक्षिका ने छलांग लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की। मृतका मेधावी छात्रा थी।

लातेहार: थाना क्षेत्र के हाडियाही डैम में सोमवार को जीजा के साथ घूमने गयी एक 22 वर्षीय युवती ने पुल से गहरे पानी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान नौडीहा बाजार निवासी प्रमोद साव की पुत्री राखी कुमारी के रूप में हुई है, जो पेशे से निजी स्कूल में शिक्षिका थी.

जानकारी के अनुसार, राखी दोपहर करीब 12 बजे अपने जीजा भूषण गुप्ता, निवासी कारमाचराई, छतरपुर के साथ डैम पहुंची थी. दोपहर करीब एक बजे उसने अचानक पुल से पानी में छलांग लगा दी. जीजा के शोर मचाने पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों और दो युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वे असफल रहे.

सूचना पर पहुंचे नौडीहा बाजार थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रोहित चौहान ने स्थानीय मछुआरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए एमएससीएच, मेदिनीनगर भेज दिया है. शव निकलते ही परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया.

होनहार छात्रा थी राखी

राखी पढ़ाई में बेहद मेधावी थी और उसने वर्ष 2020 की मैट्रिक परीक्षा में पूरे प्रखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया था. वर्तमान में वह बीए सेमेस्टर-3 की छात्रा थी और नौडीहा बाजार के सनशाइन निजी विद्यालय में अध्यापन का कार्य करती थी.

मृतका की मां ने बताया कि वह किसी अज्ञात बात को लेकर पिछले दो दिनों से काफी नाराज थी. शनिवार को विद्यालय जाने पर उसकी साथी शिक्षिकाओं ने भी उसके व्यवहार में असामान्य बदलाव देखा था. उस दौरान वह सिरदर्द की बात कहकर रो रही थी. पुलिस इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >