मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव में सोमवार मालगाड़ी के चपेट में आने से 66 वर्षीय महिला सुमित्रा देवी की मौत हो गयी. मृतिका सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के जामा टोला की रहने वाली थी. घटना डालटनगंज व चियांकी के बीच पोल संख्या 280/22 के पास घटी है. जानकारी के अनुसार मालगाड़ी डाउन लाइन पर खड़ी थी. महिला जैसे ही मालगाड़ी के नीचे से पार कर रही थी. वैसे ही अचानक खुल गयी. जिससे वह मालगाड़ी की चपेट में आ गयी. सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रेलवे लाइन पार करने के क्रम में मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत बतायी जा रही है. मृतक के परिजनों द्वारा अब तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिन में रेलवे लाइन पार करने के क्रम में मालगाड़ी के चपेट में आने से महिला की मौत हुई है. घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गयी. सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >