सड़क दुर्घटना में महिला व बाइक सवार घायल

दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है

नौडीहा बाजार. प्रखंड मुख्यालय के श्रीराम चौक के समीप तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे महिला व मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल महिला डगरा पंचायत क्षेत्र के माड़ादाग गांव के स्व प्रेम यादव की पत्नी मंजू कुंवर है. जबकि बाइक चालक नवाटाड़ पंचायत के नौडीहा बाजार के जगु साव का पुत्र शुभम कुमार है. बताया जा रहा है कि मंजू कुंवर अपने बेटी और बहू के साथ इलाज कराने नौडीहा बाजार आयी थी. लौटने के दौरान बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि महिला और बाइक चालक को बेहतर इलाज के लिए बाहर भेज दिया गया है. क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हैदरनगर. थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि विपिन यादव की नवविवाहिता पत्नी पूनम कुमारी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार इसी वर्ष 10 मार्च को विपिन यादव की शादी गढ़वा जिला के मोखापी की पूनम कुमारी के साथ हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >