शव के साथ ग्रामीणों ने किया रोड जाम

भतीजा ने सहयोगियों के साथ मिलकर किया चाचा की पिटाई, मौत

भतीजा ने सहयोगियों के साथ मिलकर किया चाचा की पिटाई, मौत

प्रतिनिधि, हुसैनाबाद

पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पतरा कला पंचायत के झड़गड गांव के 47 वर्षीय जगनरायण यादव को उसके भतीजा व अन्य परिजनों ने लाठी ठंडे से पीट पीट कर अधमरा कर दिया. इलाज के दौरान सोमवार को जगरनारायण यादव की मौत हो गयी. घटना रविवार देर रात्रि की बतायी जाती है. इस संबंध में मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने हुसैनाबाद थाना में सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने मिथिलेश यादव, राकेश कुमार यादव, सुजीत कुमार यादव, श्रीराम यादव, विनय यादव , बिरेंद्र यादव, जितेंद्र यादव को आरोपी बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उसके पिता जगनारायण यादव और छतरपुर थाना के गुरदी गांव के सुरेंद्र यादव जपला से बाइक से गांव लौट रहे थे. इसी दौरान चौवा चट्टान गांव के समीप घात लगाकर बैठे आरोपियों ने लाठी डंडे से वार कर दिया. इस दौरान जगरनायाण यादव ने बाइक से उतर कर आरोपी राकेश यादव और बीरेंद्र यादव को पकड़ कर लिया. इधर अन्य आरोपियों ने लाठी ठंडे और लोहे के रॉड से जगनारायण यादव के सिर पर कई बार वार किया. इस घटना में वह गंभीर से घायल हो गये. आरोपियों ने अधमरा समझकर फरार हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी. इसके बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे और अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भरती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से घायल जगनारायण यादव को एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. एमएमसीएच के चिकित्सक ने भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया. बताया जाता है कि परिजनों ने मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. बताया जाता है कि रास्ता विवाद को लेकर 27 फरवरी को जगनारायण यादव की पत्नी प्रभा देवी व दूसरे पक्ष से राकेश यादव ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ग्रामीण

मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने जगनारायण यादव के मौत के बाद शव के साथ सड़क जाम कर दिया. जपला -छतरपुर मुख्य मार्ग पर नहर मोड़ के समीप ग्रामीणों ने सड़क जाम किया था. इस दौरान लोग आरोपियों को गिरफ्तार करने व कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआइ सौरभ चौबे, श्रीनिवास शर्मा, कालिका पासवान जामस्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाया. थाना प्रभारी ने परिजनों व ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. सोमवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक सड़क जाम रहा. थाना प्रभारी के आश्वासन पर परिजनों व ग्रामीणों ने जाम हटाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >