चराई टू की जलमीनार खराब, कुआं का पानी पीने से बीमार हो रहे हैं ग्रामीण

पंचायत के कोशियरा गांव में प्रमोद भुइयां के घर पास लगी जलमीनार से ग्रामीणों को लाभ नही मिल रहा है.

नौडीहा बाजार. प्रखंड मुख्यालय से महज सात किलोमीटर की दूरी पर जंगलों व पहाड़ के बीच में चराई टू पंचायत बसी है. उक्त पंचायत के कोशियरा गांव में प्रमोद भुइयां के घर पास लगी जलमीनार से ग्रामीणों को लाभ नही मिल रहा है. यह इलाका अति पिछड़ा है. इस गांव में पेयजल संकट दूर करने के लिए सोलर जलमीनार लगायी गयी है. ग्रामीणों ने बताया की जलमीनार में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पिछले छह महीनों से खराब पड़ी है. ग्रामीणों ने पेयजल विभाग को इसकी जानकारी दी है. जलमीनार से 10 घरों के करीब 50 लोगों की प्यास बुझती है. जलमीनार ही ग्रामीणों का पेयजल का सहारा है. जिसके खराब हो जाने से ग्रामीणों को पेयजल का संकट बनी है. इस गांव के कमला देवी, मूर्ति देवी, बीरबल भुइयां ने बताया कि जलमीनार छह महीनों से खराब है. नल-जल योजना के तहत यह जलमीनार लगायी गयी थी. जिससे इस गांव के लोग पानी पीते हैं. सोलर जलमीनार पिछले छह माह से खराब है, लेकिन पंचायत प्रतिनिधि भी बेखबर हैं. गांव के लोगों ने बताया कि मुखिया को भी इसकी जानकारी दी गयी है. लोग कुआं का पानी पीने से बीमार पड़ने लगे हैं. इसका पानी पीने से ठंड में लोग खांसी सर्दी व बुखार से पीड़ित हो रहे हैं. जलमीनार खराब हो जाने से लोग काफी दूर के चापाकल व कुआं से पानी ला रहे हैं. पंचायत के मुखिया ने इसकी शीघ्र मरम्मत कराने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >