हरिहरगंज: वज्रपात की चपेट में आने से मवेशी चरा रहे ग्रामीण की मौत

हरिहरगंज के दलपतपुर गांव में उस वक्त मातम छा गया जब मवेशी चराने गए कुलदीप यादव वज्रपात का शिकार हो गए. गंभीर रूप से झुलसने के बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हरिहरगंज. पीपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव निवासी कुलदीप यादव (55) की बुधवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना उस समय हुई, जब वह घर से थोड़ी दूर मवेशी चराने गये थे.

इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से वह गंभीर रूप से झुलस गये. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से परिजन व ग्रामीण उन्हें तत्काल हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे.

यहां चिकित्सक डॉ. साजिद ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक ने बताया कि कुलदीप यादव के शरीर के कई हिस्सों पर झुलसने के निशान मिले हैं. जांच के दौरान उनकी मौत हो चुकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >