वीडी राम ने किया जनसंपर्क

निवर्तमान सांसद सह पलामू लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पाटन पहुंचने पर उनका भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया.

पाटन. निवर्तमान सांसद सह पलामू लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बीडी राम के पाटन पहुंचने पर उनका भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया. खनवां व पाटन प्रखंड के सिक्किकला के सामने स्थित अमानत नदी पुल के पास पाटन के विधायक पुष्पा देवी व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया. इसके बाद उन्होंने अपने काफिले के साथ कई जगह का भ्रमण किया और लोगों से मिलकर 24 अप्रैल को सुनिश्चित अपने नामांकन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया. श्री राम ने कहा कि पिछले बार जो कार्य नहीं हो पाया है.वैसे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का काम किया जायेगा. किसानों के खेतों तक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की स्वीकृति मिल गयी है. प्रधानमंत्री मोदी की सोच है किसानों की आय को बढ़ाना,किसानों को आत्मनिर्भर बनाना.इस दिशा में काम हो रहा है. आने वाले पांच वर्षो में धरातल पर भी दिखने लगेगा. वहीं मंडल डैम का भी कार्य शुरू होगा. मौके पर भाजपा नेता मनोज कुमार, किशुनपुर मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय,अर्जुन तिवारी,गोपाल पासवान,अशोक तिवारी,सुमन गुप्ता,अजीत मेहता,लवलीन यादव,राजकुमार गुप्ता समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >