ऊंटारी रोड पावर सब स्टेशन पर देर रात पथराव, 10-15 अज्ञात लोगों ने बरसाये पत्थर

ऊंटारी रोड पावर सब स्टेशन पर शनिवार रात अज्ञात लोगों ने पथराव किया, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ऊंटारी रोड, पलामू : स्थानीय पावर सब स्टेशन पर शनिवार की देर रात 10-15 अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया. अचानक हुए हमले से सब स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गयी. पथराव में सब स्टेशन भवन की खिड़कियों के कई शीशे टूट गये. हालांकि, घटना में किसी बिजलीकर्मी को गंभीर चोट नहीं आयी.

पत्थरों की आवाज सुन सहमे बिजलीकर्मी

जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात करीब 10 बजे 10-15 की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने पावर सब स्टेशन को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ पत्थरबाजी शुरू कर दी. घटना के समय बिजलीकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था संभाल रहे थे.

अचानक पत्थर बरसने और शीशे टूटने की आवाज सुनकर कर्मी सहम गये. उन्होंने तत्काल सब स्टेशन के भीतर सुरक्षित स्थान पर शरण ली, जिससे वे चोटिल होने से बच गये.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना के तुरंत बाद ड्यूटी पर तैनात बिजली कर्मियों ने ऊंटारी रोड थाना प्रभारी संतोष गिरी को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ पथराव में इस्तेमाल किये गये पत्थरों को भी देखा.

थाना प्रभारी संतोष गिरी ने बताया कि घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है. पथराव करने वाले अज्ञात लोगों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है. क्षेत्र के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

घटना के बाद बिजली कर्मियों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandra shekhar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >