मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर ग्रामीण बैंक के पास बुधवार शाम करीब चार बजे एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है.
मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया.
चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. साथ ही मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है.
