आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से डीजे ऑपरेटर सहित दो की मौत, दो घायल

आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से डीजे ऑपरेटर सहित दो की मौत, दो घायल

प्रतिनिधि : नीलांबर पीतांबरपुर / हैदरनगर पलामू जिले में बुधवार की देर शाम आई तेज़ आंधी-तूफ़ान ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए. इससे न केवल जनहानि की बल्कि कई घरों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया.

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र, नौडीहा गांव की घटना

तेज़ आंधी-तूफ़ान के दौरान एक पेड़ अचानक पिकअप वाहन पर गिर पड़ा. वाहन पर डीजे सिस्टम लोड था और उसी पर सवार 17 वर्षीय पप्पू कुमार (सुनील राम का पुत्र) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस हादसे में रामलाल राम की पत्नी 50 वर्षीय आशा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयीं. ग्रामीणों ने बताया कि बारात में जाने के लिए डीजे सिस्टम तैयार किया जा रहा था, तभी यह दर्दनाक घटना घटी. पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता और स्थानीय मुखिया मंदीप मेहता मौके पर पहुंचे. विधायक ने जेसीबी मंगवाकर पेड़ हटवाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी.

हैदरनगर थाना क्षेत्र, मरघटिया रोड की घटना

इसी शाम दूसरी घटना हैदरनगर हाई स्कूल के शिवालय रोड स्थित मरघटिया के पास हुई. यहां एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक बाइक पर गिर पड़ा. बाइक पर सवार दो लोग उसकी चपेट में आ गये. इस हादसे में 50 वर्षीय कामदेव चंद्रवंशी (औरंगाबाद, बिहार निवासी) की मौत हो गयी. उनके साथ बाइक पर मौजूद 45 वर्षीय अनिल चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों ने दोनों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया, जहाँ कामदेव चंद्रवंशी को मृत घोषित कर दिया गया. अनिल चंद्रवंशी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेदिनीनगर एमएमसीएच और बाद में रांची रिम्स रेफर किया गया.

आंधी-तूफ़ान से बबन राम का खपरैल मकान पूरी तरह ढह गया और गोपाल शर्मा की चहारदीवारी गिर गयी. जपला-हैदरनगर मुख्य मार्ग पर भी एक विशाल पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा. पंचायत समिति सदस्य राजीव कुमार शर्मा और पूर्व मुखिया यमुना यादव ने प्रशासन को सूचना दी. एसडीएम गौरांग महतो मौके पर पहुंचे और पेड़ हटवाकर आवागमन बहाल कराया.

हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >