मुजाहिद हत्याकांड में दो लोग हुए गिरफ्तार

मुजाहिद हत्याकांड में दो लोग हुए गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा स्थित वन पहाड़ी जंगल में दो दिन पूर्व मुजाहिद अंसारी का शव पुलिस ने बरामद किया था. इस मामले में पुलिस ने 23 वर्षीय अमित कुमार व 23 वर्षीय तस्लीम अंसारी उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि तस्लीम व मुजाहिद दोनों रायपुर में कूलर बनाने का काम करते थे. वहां एक साल पहले दोनों में साउंड कम करने को लेकर विवाद हुआ था. इस विवाद में मुजाहिद ने कैंची से तस्लीम के ललाट पर वार कर दिया था. जिससे तस्लीम को काफी चोट लगी थी. इससे वह काफी दिनों से नाराज चल रहा था. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को अमित मुजाहिद को शराब पिलाने व जंगल घुमाने के बहाने ले गया था. अमित तस्लीम के भी संपर्क में था. शराब पीने के बाद आरोपियों ने मुजाहिद के पत्थर से कूच कर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में उपयोग किये गये घटनास्थल से पत्थर, आरोपी के कलाई की घड़ी, खून से सना कपड़ा, मोबाइल, यामाहा व स्प्लेंडर बाइक बरामद किया है. छापेमारी में एसडीपीओ राजेश कुमार यादव, चैनपुर थाना प्रभारी लालजी, पुलिस अवर निरीक्षक, बाबूलाल दुबे, छात्रधारी कुमार, रंजीत कुमार मरांडी, सहायक अवर निरीक्षक विक्रम सिंह तामसोय व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >