प्रतिनिधि : मेदिनीनगर
शहर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गयी. पहली घटना बाइपास रोड में हाउस हाउसिंग कॉलोनी के पास हुई. बताया जाता है कि दीपू पासवान ने स्कूटी पर दो बहन को लेकर आबादगंज से बैरिया जा रहा था. इसी क्रम में हाउसिंग कॉलोनी के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक के धक्के से वह सड़क पर गिर गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने दीपू पासवान को धक्का मार दिया. जिसे उसके सिर और चेहरे पर काफी चोट लगी थी. मौजूद लोगों ने तीनों को एमएमसीएच में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने दीपू पासवान को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. जबकि छोटी के गले व चांदनी के सिर पर गंभीर चोट लगी है. दोनों का इलाज में एमएमसीएच में चल रहा है. चिकित्सकों ने बताया कि अत्याधिक रक्तस्राव के कारण दीपू पासवान की मौत हो गयी. एक अन्य मामले में टेंपो से धक्का लगने के कारण जोड़ के 29 वर्षीय प्रभु राम की मौत हो गयी.अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो घायल
शहर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गयी.
