मानसिक तनाव व घरेलू विवाद में दो लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास

मेदिनीनगर के चैनपुर थाना क्षेत्र में मानसिक तनाव और घरेलू विवाद के चलते दो लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घायलों का इलाज जारी है।

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

चैनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात्रि में आत्महत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामले आये. पहला मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ की है. सलतुवा के 20 वर्षीय युवती पूर्णिमा कुमारी ने मानसिक तनाव में आकर जहर खा लिया. गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया. दूसरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर की है. जहां घरेलू विवाद में छोटू कुमार ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जिसके बाद तबीयत खराब होने लगी. तब परिवार के लोगों ने उसे एमएमसीएच में भर्ती कराया. जहां इलाज करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है. एमएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस महेंद्र कुमार ने बताया कि युवती को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है. जबकि युवक को इलाज के बाद छोड़ दिया गया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >