दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का हथियार छुपाने वाले दो गिरफ्तार

24 मार्च को हुई थी राजेश साव व सुजीत भुइयां की गला रेत कर हत्या

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरटांड़ में राजेश शाह व सुजीत भुइयां हत्याकांड के आरोपियों का हथियार छुपाने वाले रामकुमार राम और दशरथ चौधरी को पुलिस ने सोमवार की देर शाम गिरफ्तार किया. इनके पास से तीन देसी कट्टा, एक पिस्टल और एक चाकू बरामद किया गया है. एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के आरोपी श्यामा व रामा चौधरी ने पूछताछ के दौरान हथियार के बारे में जानकारी दी थी. जिसके बाद हथियार को बरामद किया गया है. हत्याकांड के बाद श्यामा और रामा चौधरी ने हथियार को रामकुमार (पिता सुकन राम) और दशरथ चौधरी ( पिता रंगबहादुर चौधरी) के घर पर छुपाया था. दशरथ चौधरी रामा और श्यामा चौधरी का बहनोई है. मालूम हो के 24 मार्च की सुबह राजेश साव की सेमरटाड़ में नदी किनारे व सुजीत भुइयां को दौड़ाकर शहर के नावाटोली स्थित नदी किनारे गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >