ऊंचाई पाने के लिए किताबों को दोस्त बनाने की जरूरत : डॉ मेहता

ऊंचाई पाने के लिए किताबों को दोस्त बनाने की जरूरत : डॉ मेहता

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर शाहपुर न्यू टाउनशिप स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को ग्रैंड सेलिब्रेशन ऑफ एक्सीलेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस विद्यालय के जिला टॉपर तेजस्विनी प्रकाश समेत मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया था. विद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन सह पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता, एकेडमिक निदेशिका डॉ सिमी मेहता, शैक्षणिक समन्वयक रविशेखर और प्राचार्य डॉ विजिश तिलक ने संयुक्त रूप से समारोह का उदघाटन किया. मौके पर विधायक डॉ मेहता ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्रों को राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बनाना है. यह सफलता केवल एक परिणाम नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, कड़े अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है. छात्रों को इसके लिए हर जरूरी संसाधन और अनुकूल माहौल दिया जा रहा है. छात्रों को प्रेरित करते हुए विधायक ने कहा कि जीवन में किताबों और कड़ी मेहनत को ही अपना सबसे पक्का दोस्त बनाने की जरूरत है. छात्र जीवन में सफलता के लिए मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से दूर रहना अनिवार्य है.जीवन बेहद चुनौतीपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ऑक्सफोर्ड स्कूल अनुशासन, बेहतर शिक्षा और सरकारी नियमों व सिस्टम का पालन करता रहा है. एकेडमिक निदेशिका डॉ सिमी मेहता कहा कि विद्यालय केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना है. छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और देश के सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम दिलाने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों से उच्च योग्य और अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. टॉपर्स को किया गया सम्मानित आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.ऑक्सफोर्ड रांची की बारहवीं कला (आर्ट्स) की छात्रा भव्या रंजन ने 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे देश में नेशनल टॉपर बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया है. विगत वर्ष भी तीनों संकायों में ऑक्सफोर्ड रांची के छात्रों ने झारखंड के टॉप 10 में स्थान बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया था .वहीं ऑक्सफोर्ड मेदिनीनगर के 12वीं के चतुर्थ बैच के विद्यार्थियों ने सीबीएसइ (एआइएसएससीइ) बोर्ड परीक्षा 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय को मिलाकर कुल 39 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और सभी के सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए. इस दौरान कला संकाय के कुल छह विद्यार्थियों में से तेजस्विनी प्रकाश ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. इसके अलावा खुशी पांडेय व सलोनी कुमारी (94.2%) संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर तथा शैल्वी कुमारी व प्रतीक्षा प्रभात (93%) संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं. शेष पांच विद्यार्थियों ने भी 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया. विज्ञान संकाय में कुल 27 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें सलोनी कुमारी 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहीं. संकाय में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की संख्या 14 रही, जबकि 70% से अधिक अंक 13 छात्रों ने प्राप्त किया.वाणिज्य संकाय वाणिज्य संकाय में कुल छह विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें शैल्वी कुमारी 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनीं। इस संकाय के सभी छात्रों ने 75% से अधिक (डिस्टिंकशन) अंक हासिल किया. सभी को अतिथियों ने सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >