तीन शराब भट्ठी ध्वस्त, जावा व 100 लीटर शराब नष्ट

अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध छापेमारी अभियान

हरिहरगंज. एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर पुलिस ने गुरुवार को शहरी क्षेत्र के वैद्य बिगहा व पिपरघाट में अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी में वैद्य बिगहा में दो तथा पिपरघाट में संचालित एक अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया. वहीं 10 ड्राम में रखे करीब पांच क्विंटल जावा महुआ तथा 100 लीटर निर्मित देसी शराब के साथ शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट कर दिया गया. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पिपरघाट से चंदन साव को गिरफ्तार कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है. वहीं वैद्य बिगहा में अवैध शराब निर्माण करनेवाले फरार धंधेबाजों की पहचान में पुलिस जुटी हुई है. छापेमारी में एसआइ विगेश कुमार राय, नंदलाल साहनी, एएसआइ संजय कुमार सिंह, मनोज दास व सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >