हाजीपुर से तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, एक पलामू और दो चतरा के

हाजीपुर से तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, एक पलामू और दो चतरा के

प्रतिनिधि, सराय (हाजीपुर) सराय थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रोड (एनएच-22) से एक कार में छिपाकर ले जायी जा रही लाखों की हेरोइन और अफीम बरामद की गयी. मौके से कार सवार तीन तस्करों को भी पुलिस ने धर दबोचा. पकड़े गये तीनों तस्कर श्रवण कुमार (सुदना, पलामू), अनिल कुमार गुप्ता (अनिल कुमार, नौकाडीहा, चतरा) और ललन कुमार (गितधारी गंज, चतरा) झारखंड के रहने वाले हैं. इस संबंध में बुधवार को एसडीपीओ-टू गोपाल मंडल ने सराय थाना में पत्परकारों को बताया कि जांच के दौरान सराय थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कार से कुछ तस्कर मुजफ्फरपुर की ओर मादक पदार्थ लेकर हाजीपुर की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही एसडीपीओ के नेतृत्व थानाध्यक्ष मणिभूषण कुमार और एसटीएफ ने टोल प्लाजा के समीप जांच अभियान चलाया. मुजफ्फरपुर से आ रही कार की तलाशी के दौरान गियर बॉक्स के बगल में काले रंग की पॉलीथिन में रखी एक किलोग्राम अफीम व गियर के पीछे बने बॉक्स से उजले रंग के प्लास्टिक के डब्बे में रखी 158 ग्राम हेरोइन के साथ चार स्मार्ट फोन बरामद किये गये. पूछताछ के बाद तीनों आरोपित और बरामद कार के मालिक के विरुद्ध सराय थाना मामला दर्ज किया गया. तीनों को न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >