छतरपुर. नगर पंचायत अध्यक्ष पद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को अनुमंडल कार्यालय में शपथ ग्रहण करायी जायेगी. जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में शपथ दिलायी जायेगी. इसके बाद नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद का चुनाव होगा. उपाध्यक्ष पद के लिए तीन वार्ड पार्षदों ने उम्मीदवारी पेश की है. उपाध्यक्ष पद के लिये वार्ड पार्षद दीपक कुमार, मंजीत कुमार उमेश यादव ने दावेदारी पेश की है. 19 मार्च को अनुमंडल कार्यालय के परिसर में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को शपथ दिलायी जायेगी. इसके बाद उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी.
उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने पेश की दावेदारी
उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने पेश की दावेदारी
