रेलवे स्टेशन के समीप नौ केजी गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

शहर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने नवनिर्मित भवन के पास से नौ केजी गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

मेदिनीनगर. शहर थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने नवनिर्मित भवन के पास से नौ केजी गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों में 19 वर्षीय हबीस अंसारी, 20 वर्षीय दिलीप कुमार व 21 वर्षीय पिंटू कुमार है. तीनों पांकी थाना क्षेत्र के हैं. इस संबंध में एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि एसपी को सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के नजदीक कुछ लोग गांजा की खरीद-बिक्री करने के लिए पहुंचे हैं. शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. रेलवे स्टेशन के पास नवनिर्मित भवन के पास पुलिस पहुंची, तो पुलिस को देख कर तीन संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे. इसके बाद पुलिस ने तीनों व्यक्ति को घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया. आरोपियों के पास मादक पदार्थ पाये जाने की संभावना को देखते हुए सदर सीओ अमरदीप वल्होत्रा के द्वारा विधिवत तलाशी ली गयी. इस क्रम में हबीस अंसारी की पीठ पर टंगे हुए बैग से गांजा बरामद किया गया. आरोपी दिलीप कुमार के पास टंगे हुए बैग से भी गांजा बरामद किया गया. दोनों के बैग से आठ केजी 959 ग्राम गांजा बरामद किया गया. तीन एंड्राइड मोबाइल भी बरामद किया गया है. छापेमारी में शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार, पुलिस अवर निरीक्षक गुलशन बिरवा, संदीप कुमार भारती, सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार, हवलदार जगदीश पासवान, आरक्षी सूर्यनाथ सिंह, अमित कुमार, मुकेश कुमार सिंह, नंदलाल पटेल व श्रीकांत पांडेय शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >