सेंधमारी कर दुकान से नकद सहित सामान की चोरी

ढाबा संचालक ने थाना को दी घटना की जानकारी

नावाबाजार.

एनएच-75 मुख्य पथ में पड़वा-विश्रामपुर मुख्य मार्ग पर ब्रहमोरिया-लादी गांव स्थित अपना ढाबा में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना में लगभग 60 हजार मूल्य की सामग्री समेत 5800 रुपये नकद चोरों के हाथ लगी है. घटना की जानकारी नावाबाजार थाना को दे दी गयी है. जानकारी के अनुसार अजय विश्वकर्मा अपना ढाबा नाम से लाइन होटल संचालित करता है. उक्त ढाबा के बगल में इंजीनियरिंग वर्क्स व गाड़ी वाशिंग का भी काम होता है. भुक्तभोगी ने बताया कि सोमवार को दुकान बंद कर घर गया था. मंगलवार की दोपहर लौटा तो देखा कि चोर दुकान के दीवार के पिछले हिस्से में सेंधमारी कर नकद सहित बैटरी, ब्रेकर, दो ग्रेडिंग मशीन चुरा ले गये हैं. दुकान के आसपास नशेड़ियों का अड्डा लगा रहता है. संभवत: इन्ही लोगों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >