होली व रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक
प्रतिनिधि, नौडीहा बाजार
गुरुवार को नौडीहा बाजार थाना परिसर में होली व रमजान पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ संजय कुमार सिंह व संचालन थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने किया. थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने होली व रमजान पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. डीजे पर अश्लील गीत बजाने व शराब सेवन उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. पुलिस पदाधिकारी ने आमलोगों से सहयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि होली महान पर्व है, इसमें लोग एक दूसरे को रंग व गुलाल का लगाकर कर खुशियां मनाते हैं. उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न कराने की बात कही. मौके पर जिप सदस्य सुदामा पासवान, एसआइएस उदय यादव, रोहित चौहान,नागेंद्र कुमार, दीपक कुमार, नामुदग मुखिया जितेंद्र कुमार पासवान, सरईडीह मुखिया प्रतिनिधि धनंजय प्रसाद, पूर्व मुखिया राजेश्वर राम,पंसस सुदामा राम, संतोष कुमार यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे.