सांसद ने हरी झंडी दिखाकर आनंद विहार पुरुलिया एक्सप्रेस को किया रवाना

लखनऊ जानेवाले मरीजों को अब दिक्कत नहीं होगी

लखनऊ जानेवाले मरीजों को अब दिक्कत नहीं होगी

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू सांसद वीडी राम ने शनिवार मध्यरात्रि डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर अयोध्या धाम, लखनऊ से सीधे आनंद विहार जाने वाली पुरुलिया एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14021/14022) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम ऑनलाइन शुभारंभ किया है. शनिवार को रात 12 बजकर आठ मिनट पर डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर फूलों से सजी उक्त ट्रेन के आगमन हुआ. इस ट्रेन के परिचालन शुरू होने से लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सांसद वीडी राम के प्रति आभार जताया. मौके पर सांसद ने कहा कि पुरुलिया से रांची, डालटेनगंज, गढ़वा रोड, वाराणसी वाया अयोध्या धाम लखनऊ होते हुए आनंद विहार( दिल्ली )तक नयी ट्रेन के शुभारंभ होने से यह पलामू एवं गढ़वा जिलों के लाखों नागरिकों को काफी सहुलियत होगी. विशेष रूप से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में दर्शन के लिए अब सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी. साथ ही गंभीर बीमारियों को उपचार हेतु लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआइ) में जाने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को अब लंबी दूरी के जटिल यात्रा और ट्रेन बदलने की असुविधा से मुक्ति मिलेगी और आनंद विहार (दिल्ली ) तक यात्रा के लिए भी सुविधा होगी. उल्लेखनीय है कि पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता लम्बे समय से पलामू एवं गढ़वा के रास्ते सीधे अयोध्या धाम एवं लखनऊ तक की ट्रेन की परिचालन की मांग कर रहे थे .जिस पर सांसद श्री राम ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव व रेलवे के चेयरमैन से बात करते हुए उक्त रूट में नयी ट्रेन परिचालन की मांग की थी. जिस पर स्वीकृति देते हुए पुरुलिया से डालटनगंज एवं गढ़वा के रास्ते बनारस, अयोध्या एवं लखनऊ होते हुए आनंद विहार तक पुरुलिया आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन की स्वीकृति प्रदान की गयी. सांसद ने उक्त ट्रेन के परिचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार प्रकट किया .मौके पर जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता विभाकर नारायण पांडेय, विपिन बिहारी सिंह, उदय शुक्ला, दुर्गा जौहरी, जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, उदय शंकर दुबे, ईश्वरी पांडेय, चेतन चौहान,शिवकुमार मिश्रा, कौशल झा, अभिषेक चौरसिया, मंडल अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >