राज्यपाल ने डॉ सिमी मेहता की पुस्तक का किया लोकार्पण

राज्यपाल ने डॉ सिमी मेहता की पुस्तक का किया लोकार्पण

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर रांची राजभवन में आयोजित समारोह में सूबे के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने डॉ सिमी मेहता द्वारा लिखित पुस्तक बीबीआईएन—ए पोस्ट-सार्क फेनोमेनन: अनलॉकिंग द पोटेंशियल फॉर एनर्जी कोऑपरेशन का विधिवत विमोचन किया.यह पुस्तक भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के प्रतिष्ठित थिंक टैंक, इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स द्वारा प्रकाशित की गयी है.लेखिका डॉ सिमी मेहता वर्तमान में ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, झारखंड की एकेडमिक डायरेक्टर तथा नई दिल्ली स्थित इम्पैक्ट एंड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट की सीइओ एवं एडिटोरियल डायरेक्टर हैं.सिमी मेहता ने राज्यपाल को पुस्तक के माध्यम से अवसंरचना, नियामकीय, प्रशासनिक, वित्तीय और राजनीतिक चुनौतियों से अवगत कराते हुए, उनके समाधान हेतु क्षेत्रीय सहयोग, नीतिगत सामंजस्य और स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने का सुझाव दिया है. कहा कि यह पुस्तक देशों के साथ मिलकर दक्षिण एशिया में सतत विकास, समृद्धि और शांति का एक मजबूत क्षेत्रीय दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है.इस अवसर पर राज्य के कई वरिष्ठ नीति-निर्धारक और राजनेता मौजूद रहे. अतिथियों ने लेखिका के इस एकेडमिक और शोधपरक प्रयास की प्रशंसा की.कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में यह पुस्तक एक अत्यंत दूरदर्शी एवं नीतिगत दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है.इसमें बांग्लादेश, भूटान, भारत और नेपाल देशों के बीच ऊर्जा सहयोग को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया है. भूटान और नेपाल विशाल जलविद्युत क्षमता के मुख्य केंद्र है, जबकि भारत कोयला, सौर एवं पवन ऊर्जा के व्यापक संसाधनों से आत्मनिर्भर है. उपस्थित लोगों ने कहा कि यह पुस्तक आने वाले समय में दक्षिण एशिया के इन चारों देशों के बीच ऊर्जा सुरक्षा, ग्रिड कनेक्टिविटी और टिकाऊ विकास के लिए एक बेहतरीन नीतिगत मार्गदर्शक साबित होगी.कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद एवं भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, भाजपा झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह और पांकी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व लेखिका के पिता डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >