क्षेत्र का चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत : डॉ मेहता

क्षेत्र का चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत : डॉ मेहता

प्रतिनिधि, पांकी

स्थानीय विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि पांकी विधानसभा को अलग पहचान दिलाने व सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने की दिशा में कदम उठाया गया है. उन्होंने रविवार को विधायक मद से स्वीकृत पांच महत्वपूर्ण तोरण द्वारों (स्वागत द्वार) के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया. इस ऐतिहासिक अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. चतरा सांसद श्री सिंह ने विधायक डॉ मेहता के प्रयासों की कार्यों का सराहना की. उन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा में हो रहे रिकॉर्डतोड़ विकास कार्य पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल हैं. विधायक डॉ मेहता ने कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास और इसकी ऐतिहासिक-सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना ही मेरा मुख्य संकल्प है. ये तोरण द्वार केवल सौंदर्यीकरण का जरिया नहीं हैं, बल्कि यह पांकी की गौरवशाली संस्कृति और गरिमा के प्रतीक हैं .अब बाहर से आने वाले राहगीरों को पांकी की सीमा में कदम रखते ही यहां की समृद्ध विरासत का अहसास होगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़ी कई बड़ी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी. इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद महीमानंद शुक्ला के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. जिन प्रमुख स्थलों पर भव्य तोरण द्वार के लिए आधारशिला रखी गयी उनमें नीलाम्बर-पीताम्बरपुर (लेस्लीगंज) में महावीर मोड़ पर,गोपालगंज ,कमलकेड़िया ,मनातू चक के मुख्य चौक पर और झुमेलवाटांड़ (पांकी जाजों) के नाम शामिल हैं. मौके पर जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता, विधायक के निजी सचिव सरोज चटर्जी, बच्चन ठाकुर, अधिवक्ता सह भाजपा जिला मंत्री लाला प्रसाद यादव और विधायक मीडिया प्रभारी राकेश कुमार वर्मा उर्फ सोनू, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा, प्रखंड प्रमुख सुनील कुमार पासवान, पंचायत समिति सदस्य सह वरिष्ठ भाजपा नेता कमेश यादव,मनातू विधायक प्रतिनिधि उदेश यादव, मनातू भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद यादव और लखन सिंह,लोहरसी भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन सिंह, भाजपा नेता कार्तिक सिंह सहित कई लोग मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >