मृतक के परिजन को मिला 40 लाख का चेक

मृतक के परिजन को मिला 40 लाख का चेक

पड़वा. भारतीय स्टेट बैंक पंडवा शाखा ने एक्सीडेंटल केस मामले में खाताधारक पारो कुंवर के पुत्र दिनेश कुमार को 40 लाख का चेक सौंपा है. पंडवा शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने कहा कि पारो कुंवर का पंडवा शाखा में बचत खाता था. वे पर्सनल एक्सीडेंटल बीमा ले रखी थी, जिसमें प्रति वर्ष 2000 की राशि कटता था. उसकी मौत दुर्घटना में हो गयी थी. बीमा सुरक्षा लाभ के तहत बैंक की सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक के पुत्र दिनेश कुमार को एसबीआइ की ओर से 40 लाख का चेक प्रदान किया गया. शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बैंक के ग्राहकों से आग्रह किया कि 100 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा अवश्य करायें. मौके पर एबीएम सत्येंद्र कुमार, क्लर्क नीरज उपाध्याय, विपुल कुमार, कैशियर जाॅंज डेनिस खलको, रवि रंजन सिंह, बीडीएम सुनील कुमार यादव, संजय कुमार राम, राजमुनी राम, गोपाल पांडे सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >