कार्यकर्ताओं के कारण भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : सांसद

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया

भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पलामू भाजपा के जिला कार्यालय में सोमवार को पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पलामू सांसद वीडी राम मौजूद थे. मौके पर सांसद श्री राम ने कहा कि आज भाजपा देश में एक प्रमुख राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में उभर चुकी है. यह पार्टी देश के सुशासन, विकास, एकता एवं अखंडता के लिए कृत संकल्पित है. आज भाजपा करीब 11 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन गयी है. उन्होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कम समय में ही अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं .विश्व में भारत की गरिमा को पुन:स्थापित किया गया और राजनीति पर लोगों के विश्वास को फिर से स्थापित किया गया है. भारतीय जनता पार्टी एक सुदृढ़, सशक्त, समृद्ध, समर्थ एवं स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है. पार्टी की कल्पना एक ऐसे राष्ट्र की है, जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील एवं प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो. प्राचीन भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति तथा उसके मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए महान विश्वशक्ति एवं विश्व गुरु के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हो सके. भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों राष्ट्रवाद एवं राष्ट्रीय अखंडता, लोकतंत्र, सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता ,गांधीवादी समाजवाद तथा मूल्य आधारित राजनीति के महत्व पर जोर दिया. भाजपा सरकार ने देशवासियों को देश की सबसे बड़ी समाजिक सुरक्षा योजना का उपहार दिया है. इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामनारायण दुबे को सांसद और जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर विपिन बिहारी सिंह, विजयानंद पाठक, नरेंद्र पांडेय, विभाकर नारायण पांडेय ,नरेंद्र पांडेय,उदय शुक्ला, दुर्गा जौहरी, संध्या सिंह सहित भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >