भारत को सशक्त व समृद्ध बनाने का लिया संकल्प

विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया

प्रतिनिधि, नीलांबर पीतांबरपुर

हरसईन मोड़ स्थित मौर्या फार्म हाउस में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने ध्वजारोहण किया. आवास की चहारदीवारी पर पार्टी का झंडा लगवाया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘अंत्योदय’ और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘राष्ट्रवाद’ के विचारों ने संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया है. विधायक ने कहा कि इन्हीं आदर्शों पर चलकर भाजपा ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ देश को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है. गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण के माध्यम से एक मजबूत और सक्षम भारत का निर्माण किया जा रहा है. विधायक ने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है. भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत,अनुशासन और समर्पण का परिणाम है कि स्थापना दिवस के इस अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि राष्ट्र सेवा के इस पथ पर निरंतर आगे बढ़ते हुए भारत को और अधिक सशक्त,समृद्ध और आत्मनिर्भर बनायेंगे. मौके पर जिला प्रतिनिधि सह मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता,बच्चन ठाकुर,प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुनील कुशवाहा,कमेश यादव,वीरेंद्र मेहता सहित कई भाजपाई मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >