ट्रेन से कट मजदूर की मौत

ट्रेन से कट मजदूर की मौत

मोहम्मदगंज. थाना क्षेत्र के कोसीआरा व हैदरनगर पोल संख्या 355/ 5 व 7 के बीच सोमवार को अहले सुबह रेल दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान महेंद्र राजवार 35 वर्ष के रूप में हुई है. वह मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भीतरपांती गांव का नवका टोला का रहने वाला है. मृतक मजदूरी कर परिवार की जीविका के लिए अपना ससुराल नवकटोला में रहता था.उसका पैतृक गांव हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के उरदवार है. मेदिनीनगर जीआरपी प्रभारी सतीश कुमार सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में किया. बताया कि शव की पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया गया. मृतक की पत्नी भी मजदूरी का काम करती है. उसके चार बच्चे हैं. परिजनों ने बताया की इन दिनों महेंद्र राजवार काम नहीं मिलने के कारण परेशान रहता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >